






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2021। वार्डों के परिसीमन में कांग्रेस को लाभ दिलवाने के आरोप झेलने वाली कांग्रेस के लिए इस बार पालिका बोर्ड पर काबिज़ होने के लिए ऐतिहासिक मौका माना जा रहा था। खुद कांग्रेसी कार्यकर्ता यही स्वीकार कर रहे थे कि इस बार नहीं तो कभी नहीं, और कांग्रेस ने यही मान कर चुनाव भी बेहतरीन लड़ा एवं केवल 88 वोटों की कमी के कारण उनका बहुमत का सफर समाप्त हो गया। विडम्बना ही रही कि कांग्रेस को गत चुनावों में 30 में से 14 सीटें मिली थी वहीं इस बार 40 में से भी 14 ही सीटें मिल पाई है। कांग्रेस ने वार्ड नम्बर 2 में 8 वोट से, वार्ड 7 में 24 वोट से, वार्ड 14 में 22 वोट से, वार्ड 15 में 39 वोट से, वार्ड 30 में 38 वोट से, वार्ड 33 में 2 वोट से, और वार्ड 38 में 42 से हार झेली है। हालांकि इन सात वार्डों का अंतर 175 वोट रहा है लेकिन ये 175 वोट में से आधे भी 88 वोट भी कांग्रेस ले पाती तो उसके पार्षदों की संख्या 14 पर सिमटने के बजाए 21 के जादुई आंकडे को छू सकती थी।



