






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2021। साहित्यिक ओर सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र संस्कृति भवन का मुख्य प्रवेश द्वार अब भव्यता के साथ निर्मित होगा। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के कार्यलय के रूप में इस भवन के मुख्य द्वार का निर्माण इनलैंड सोमाणी फाउंडेशन द्वारा करवाया जा रहा है। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि द्वार का शिलान्यास व भूमि पूजन सोमवार को विधि विधान से हुवा। इस मौके पर प्रेरक ताराचंद इन्दोरिया ने इस भवन में होने वाले कार्यक्रमो में देश भर के प्रख्यात हस्तियों के शामिल होने और द्वार निर्माण के बाद उन सभी के समक्ष कस्बे की भव्यता की तस्वीर जाने की बात कही। इस दौरान महावीर सारस्वत, रामचंद्र राठी, महावीर माली, भवँरलाल भोजक, सत्यदीप, बजरंग शर्मा, विजय महर्षि, नारायण सारस्वत आदि मौजूद रहे।




