






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2025। भारत का प्रतिष्ठित “फैशन कनेक्ट सीजन 20” का आयोजन मुंबई के फेयरमोंट होटल में 12 मार्च को डॉ जगदीश चंद्र द्वारा आयोजित किया गया। श्रीडूंगरगढ़ के युवा ज्वेलरी डिजायनर विकास सोनी शो में शामिल हुए। विकास के एक से एक बढ़कर आभूषणों ने शो में खासी सुर्खियां बटोरी। विकास की ज्वेलरी के साथ जयपुर के ही डिजायनर मोहित फलौद के वस्त्र डिजायन मॉडल पर खूब फबे। मुंबई की खासी चकाचौंध के साथ आयोजित इस फैशन शो में करीब 35 मॉडल शामिल हुए। विकास सोनी ने बताया कि पारंपरिक कला और एलिगेंस को खूबसूरती से जोड़ने वाला ये शो फैशन प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ है। आयोजन में फैशन उद्योग के प्रमुख नाम कई फैशनिस्ट, ब्लॉगर्स व फैमस डिजायनर, सेलिब्रिटिज सहित बड़े उद्योगपति शामिल हुए। बड़े पैमाने पर आयोजित ये शो भारतीय फैशन उद्योग को एक नई दिशा देता है। डॉ जगदीशचंद्र सहित आयोजकों व अतिथियों ने राजस्थान के परंपरागत आभूषणों के कलेवर में आधुनिक डिजायन खूब सराहे गए।








