






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय से भगौड़ा घोषित किए गए एक अपराधी को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पकड़नें में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि वर्ष 2011 में बैट्रियां चोरी के मामले में आरोपी अनुपगढ़ थानाक्षेत्र के गांव नारावाली का निवासी दुर्गाराम पिछले लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय द्वारा गत 18 अप्रैल को ही स्थाई वांरटी घोषित किया गया था। आरोपी क्षेत्र के गांव ठुकरियासर का भाणजा है एवं पूर्व में भी न्यायालय में पेश नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ स्थाई वांरट निकाल कर उसे गिरफ्तार किया गया था। अब पुन: स्थाई वारंट निकाले जाने पर कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं कमलेश की टीम को इसे पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई एवं स्थाई वारंट निकलने के 72 घंटे में ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।



