May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है और अब बच्चे इसकी चपेट में आ रहें है। टाइम्स कस्बेवासियों को नौनिहालों की सुरक्षा के लिए सचेत करते हुए अपील करता है कि बच्चों को पूरी बाहों के कपड़े पहनाए व घरों में मच्छरों से ध्यान रखें। बता देवें कि कस्बे के सभी निजी अस्पतालों में नन्हें मुन्नों की भीड़ उमड़ रही है और आज एक सात माह की बालिका डेंगू पीड़ित पाई गई तो स्टाफ सहित उपस्थित सभी नागरिकों ने उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। वहीं कुछ जागरूक युवा कस्बे में किटनाशकों के छिड़काव की मांग भी कर रहें है। आज क्षेत्र की आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादारों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आज नागरिकों को काढा पिलाया। डेंगू और वायरल बीमारी से बचाव के लिए सरकारी अस्पताल व तुलसी सेवा संस्थान के आगे बड़ी संख्या में लोगों को आयुर्वेदिक निःशुल्क काढ़ा पिलाया गया। अध्यक्ष मनोज कुमार डागा ने बताया कि डेंगू व मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए यह काढा निम गिलोय, पपीता के पत्ते, तुलसी, कालीमिर्च, अदरक से बनाकर तैयार किया गया है और सेवादारों ने मौसम परिवर्तन के साथ स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे मौसमी रोग फैलने के कारण, उपचार के साथ सावधानियां बरतने की जानकारी भी लोगों को दी। इस दौरान कैलाश सारस्वत, भवानी सिद्ध, नारायण जाट, रामावतार पारीक, भंवरलाल सारस्वा, मुकेश सोनी, भीकमचंद सुथार, जगदीश आसोपा, केलाश प्रजापत, दामोदर शर्मा, श्याम सैन, राज सुथार, जयप्रकाश महावर, मदन सोनी उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने बड़ी संख्या में नागरिकों को पिलाया काढ़ा।