May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसानों का एक समूह पिछले 83 दिनों से आंदोलनरत है लेकिन सरकार द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही। ऐसे में इन किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में कैबीनेट मंत्री रामेश्वरलाल डूडी को ज्ञापन दिया एवं श्रीडूंगरगढ़ से दुसारणा मार्ग पर रेलवे अंडरब्रिज बनवाने की मांग को ऊपर तक पहुंचाने की अपील की। इस पर डूडी ने इस संबध में किसानों की इस वाजिब मांग को सरकार तक पहुंचाने एवं अंडरब्रिज बनवाने के लिए पूरजोर प्रयास करने की  बात कही। वहीं दूसरी ओर किसानों का एक प्रतिनिधमंडल धरने पर मौजूद रहा एवं सरकार द्वारा सुनवाई नहीं करने पर रोष जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से दुसारणा मार्ग पर रेलवे अंडरब्रिज की मांग करते किसान।