May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2020। तोलियासर गांव से आज एक प्रतिनिधि मंडल सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर पहुंचा और भाजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया। सांसद प्रतिनिधि रविशेखर मेघवाल से मुलाकात कर गांव के विकास पर चर्चा की। गांव की मूलभूत समस्या पानी की टंकी और जीएसएस की मांग है जिस पर रविशेखर ने बताया कि पानी की टंकी का कार्य प्रारम्भ होने वाला है साथ ही जीएसएस के लिये उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। मेघवाल ने कहा कि ग्रामवासियों की मांग पर बहुत जल्द सरकारी विद्यालय में एक हाॅल व प्रार्थना स्थल भी बनाया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल में राजेन्द्रसिंह, कानसिंह, मालसिंह, रामेश्वर सिंह, रामचन्द्र सिंह, भंवरलाल, जीवराज, भंवरसिंह, लालचन्द ओझा, प्रेमसिंह, नवरतन सिंह, जसराज, नवरतनमल, कैलाश सिंह, मघराज के साथ कई ग्रामीण शामिल रहे।