






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2021। शिकार से रोकने पर गोसेवा एवं चिकित्सा मिशन संस्थान जेतासर के कार्यकर्ता मूलचंद गोदारा पर शिकार कर रहें मखनसिंह पुत्र सुगनाराम जाति बनबावरी निवासी कालूबास श्रीडूंगरगढ व एक अन्य ने बन्दूक तान दी। गोदारा की सूचना पर आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार व वनविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो हिरण के शिकारी हिरणों के शव लेकर अंधेरे में फरार हो गए। संस्थान के सदस्य, समिति के सेवादार व वन कर्मचारी संगठित होकर रोही जैतासर में दबिश दी और देवीलाल ब्राह्मण व हुकमगर गोस्वामी के खेत से शिकार किए हुए चिंकारा हिरणों के सींग, पैर, रक्त सनी मिट्टी बरामद कर ली और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। विभाग द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



