May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-26 at 21.33.13

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव शेरूणा व नारसीसर में सोमवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हर घर जल पहुंचाने के मिशन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में व्यापक कार्य हो रहा है। इस ट्यूबवेल से गांव शेरुणा एवं नारसीसर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए उनका स्वागत सम्मान किया। शेरूणा सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड़, उपसरपंच भागुनाथ सिद्ध, रणवीर सिंह एवं गौरीशंकर स्वामी ने विधायक का साफा व फुलमालाओं से सम्मान किया। वहीं नारसीसर में तेजू सिंह, श्रवण सिंह एवं विष्णु शर्मा ने विधायक का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में जगदीश पारीक, महेश राजोतिया, सुरेंद्र स्वामी, भवानी प्रकाश तावनिया, गोपी मेघवाल सहित अनेक मौजिज नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।