May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2026। व्यवसायिक प्रशिक्षण आईटीआई के बाद रोजगार के अवसर प्रतिवर्ष बढ़ रहें है। वर्तमान में इलैक्ट्रिकल व्हीकल का लगातार बाजार बढ़ रहा है और आने वाले समय में इलैक्ट्रिशियन के कॉर्स का महत्व भी बढ़ेगा। जिससे इलैक्ट्रिक क्षेत्र में ट्रेंड व प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिल सकेंगे। श्रीडूंगरगढ़ शहर में सरदारशहर रोड पर स्थित रमन आई.टी.आई कॉलेज में इलैक्ट्रिकल संकाय में प्रवेश प्रारम्भ हो गए है। संस्थान के निदेशक कुम्भाराम घिटाला ने बताया कि आई.टी.आई में प्रवेश की अन्तिम तिथि नजदीक है। वहीं आई.टी.आई में प्रवेश लेकर विद्यार्थी 10वीं के साथ-साथ 12वीं भी कर सकते है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इलैक्ट्रिशियन कॉर्स की मांग व महत्व दोनों ही दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार दो तीन वर्षों में इलैक्ट्रिकल व्हीकल की मांग बढेगी। क्योंकि इनका मेटिनेन्स खर्च कम है। ऐसे में इलैक्ट्रिशियन कार्य में तकनीकी डिग्री हासिल करने का सुनहरा मौका युवाओं के पास है। घिंटाला ने बताया कि इसके अतिरिक्त आईटीआई पासआउट युवा के लिए विभिन्न सरकारी विभागों जैसे रेल्वे, रोडवेज, विद्युत विभाग आदि में भी भर्तियां निकलती रहती है। वहीं आई.टी.आई. प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की विभिन्न इण्डस्ट्रिज में भी आवश्यकता बनी रहती है। ये शिक्षा को रोजगार से जोड़ने वाला कोर्स है।