






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। स्वतंत्रता दिवस का सर्वाधिक उत्साह विद्यार्थियों में नजर आया। प्राय सभी स्कूलों में धूमधाम से उत्सव मनाया गया है। संस्था प्रधानों ने आजादी का इतिहास और महत्व बताते हुए शहीदों का सम्मान करने की बात कही। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व मुख्य अतिथि व दानदाताओं ने अनेक घोषणाएं की। विद्यार्थियों ने पिटी परेड के साथ विभिन्न प्रदर्शन भी किए। सभी स्कूलों में बच्चों का मुंह भी मीठा करवाया गया। आप भी पूरे अंचल में मनाए गए उत्सवों के देखें फोटो व पूरी खबर।





















