May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 11 अगस्त 2020। उपखंड के ग्रामीण इलाकों में कोरोना रोकथाम के प्रयासों को गति देते हुए चिकित्सा विभाग लगातार गांवो में सैपंलिग के लिए शिविर का अयोजन कर रहा है। आज गांव सुरजनसर व बाना में कोरोना जांच के शिविर आयोजित हुए जिनमें 201 सैंपल लिए गए है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि सुरजनसर में 123 सैंपल लिए गए है तथा बाना गांव में 78 सैंपल लिए गए।
सुरजनसर में डॉ. उन्नति बत्रा के नेतृत्व में गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूरे स्टॉफ ने कोविड-19 जांच के लिए सैंपल दिए। ग्राम पंचायत के सुरजनसर उप स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम कविता चौधरी लाखनसर उप स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम सिलोचना व धीरदेसर पुरोहितान के उप स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम अनीता मान व एएलटी राकेश कुमार ने अपनी सेवाए दी। गांव के युवा ओमप्रकाश पूनिया, विष्णु सोनी ने मेडिकल टीम का सहयोग किया।
गांव बाना में भी रिड़ी पीएचसी की टीम ने कोविड-19 के 78 सैंपल लिए। बाना सरंपच रामरख बाना, सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना की युवा टीम पूनम बाना, ओमप्रकाश बाना, बाबूलाल बाना, मोहनलाल बाना आदि ने मेडिकल टीम का सहयोग किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में 123 सेंपल लिए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में रिड़ी मेडिकल स्टॉफ ने कोरोना जांच के सेंपल लिए।