






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2026। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अंगदान को प्रोत्साहन देने व जागरूकता के लिए प्रयास किए जा रहें है। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में मरणोपरांत नेत्रदान के लिए अनेक परिजन आगे आ रहें है।
गत दिनों दिवंगत सामाजिक रूप से सक्रिय रहीं चंद्रकला बोरड़, अमरचंद बोथरा व चंदादेवी मालू के नेत्रदान के बाद परिषद सदस्यों ने रविवार को उनके परिजनों को सम्मान पत्र सौंपा। परिषद के नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक ने बताया कि नेत्रदान महादान अभियान के तहत तीनों नेत्रदानियों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान बोरड परिवार के सुरेंद्र, नरेंद्र व रवि बोरड को, बोथरा परिवार के अमरावदेवी बोथरा, धर्मचन्द बोथरा को, मालू परिवार के हुलासमल मालू व उनके पुत्र निर्मल व अरविंद मालू को सम्मान पत्र दिया गया है। इस दौरान परिषद के अशोक झाबक, दीपक छाजेड़, सुमित बरड़ीया, पवन सेठिया ने तीनों परिवारों के प्रति आभार प्रकट किया। सदस्यों ने आमजन को जागरूकता के साथ मरणोपंरात नेत्रदान करने की अपील भी की। इस दौरान महेन्द्र मालू, विजयराज सेठिया, प्रदीप पुगलिया, अशोक बैद, सत्यनारायण स्वामी, रणवीरसिंह खिंची, हेमराज पुगलिया, भंवरलाल दूगड़ सहित सभा, परिषद, महिला मंडल व कन्या मंडल के सदस्य मौजूद रहें।






