May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2023। पड़ोसी कस्बे रतनगढ़ से एक बालक गुरूवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से रवाना हुआ और अब तक घर नहीं लौटा है। 14 वर्षीय कार्तिक पारीक पुत्र भीष्म पारीक निवासी रतनगढ़ गुरूवार शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश प्रारंभ कर दी। रात भर में उसे सभी रिश्तेदारों के यहां ढूंढा गया है और कार्तिक के परिजन बेहाल हो गए है। परिजनों अब चारों ओर मदद की गुहार लगा रहें है। पिता पुलिस को सूचना देने जा रहें है। यदि कार्तिक श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कहीं नजर आए तो आप सभी 9782177779 या 8824655571 पर जरूर सूचित करें जिससे परिजनों की मदद हो सकें।