May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2024। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव बापेऊ में एक खेत पड़ौसी ने ढाणी में घुसकर हवाई फायर किया व धमकाते हुए गेंहू की फसल में आग लगा दी। पीड़िता ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बापेऊ की रोही में ढाणी बनाकर रहने वाले चूनाराम जाट की 63 वर्षीय पत्नी खेतूदेवी ने पुलिस को बताया कि उनका खेत पड़ौसी दीपाराम पुत्र लालराम जाट लगातार उन्हें परेशान कर रहा है। आरोपी 16 अप्रैल की रात 8 बजे उसकी ढाणी में आया और हवाई फायर करते हुए गाली गलौच करने लगा। आरोपी ने उसके खेत में खड़ी गेंहू की फसल में आग लगा कर जला दी। विदित रहें पूर्व में चूनाराम ने भी दीपाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दे दी है।