May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2024। पड़ौस के खेत पर कब्जा कर वहां काश्त कर लेने पर खेत मालिक ने विरोध जताया तो उसे पीट देने का मामला दर्ज किया। गांव बिग्गा निवासी काशीराम पुत्र बालूराम बावरी ने इसी गांव के अपने खेत पड़ौसी संतराम पुत्र दासुराम जाट के खिलाफ खेत पर कब्जा करने व ओलमा देने पर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके खेत सहित सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। 2 जनवरी की दोपहर को वह आरोपी से मिला तो उसे ओलमा दिया तो इस पर आरोपी आवेश में आ गया और उसे जातिसूचक गालियां निकालते हुए मारपीट की। कब्जा नहीं हटाने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।