May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2022। ग्राम पंचायत लखासर के गांव गजपुरा की रोही में मंगलवार शाम फिर एक किसान की ढाणी में आग लग गई। आग में घरेलू सामान सहित अनाज, कपड़े जलकर स्वाहा हो गए। भैरूंसिंह राठौड़ के खेत में काश्तकार गजपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र मोहनराम मेघवाल अपने परिवार सहित ढाणी बनाकर रहता है। मंगलवार शाम दंपति खेत के कृषि कार्यों में व्यस्त थे तभी अचानक ढाणी में आग लग गई। ओमप्रकाश ने दौड़ कर ढाणी में सो रही बालिका को बचाया व पास ही बंधी बकरियों को बचाया। ओमप्रकाश भी आग की चपेट में आने से झुलस गया और एक बकरी अभी तक बेहोश है। किसान ने जीएसएस से लाइट मांग कर ट्यूबवेल से पानी चलाया व आग पर काबू पाया। परंतु तब तक ढाणी पूरी आग की चपेट में आ गई और ढाणी में रखा अनाज, आटा, घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। किसान ने बताया कि जेब मे एक हजार रूपए रखे थे जो जल गए है शेष एक रखड़ी और एक जोड़ी पायल जल गई है। सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया है व प्रशासन से मदद करने की मांग करने के लिए पत्र लिखने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ढाणी से बच्ची को निकाला व बकरियां को बचाने के दौरान झुलसा किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गजपुरा की रोही में हुआ किसान ओमप्रकाश के घर आग से बड़ा नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आग की चपेट में आने से ढाणी में रखा घरेलू सामान जलकर हुआ राख।