May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2023। गांव बाना की रोही में एक काश्तकार के झोंपड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई और इस आग में जलने से घायल हुई दो गाय व एक भैंस की स्थिति भी गंभीर है। काश्तकार हजारीमल पुत्र रूपाराम मेघवाल परिवार सहित श्रीराम बाना के खेत में काश्त पर रहता है। आज हजारीमल के झोपड़े में आग लग गई और आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की भेंट चढें तीन दुधारू मवेशी जलने बुरी तरह से घायल हो गए है। सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर ही चिकित्सक को बुलवा कर घायल पशुओं का ईलाज करवाया। बाना ने बताया कि तीनों पशुओं की स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा कि गरीब काश्तकार को हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद सहायता का प्रयास किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आग में जलने से भैंस की हालत है गंभीर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेत में रहने वाले काश्तकार के झोंपड़े में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुआ राख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाय भी आग से हुई घायल।