May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2022। क्षेत्र के किसानों में बिजली नहीं मिलने से भारी रोष व्याप्त है और किसान रोष भरे शब्दों में सरकार पर झूठे और विद्युत निगम के धोखेबाज होने के आरोप लगा रहे हैं। सरकार द्वारा विद्युत संकट के कारण कृषि कुंओं पर 6 घंटे बिजली के बजाय 4 घंटे ही देने की घोषणा की गई है और इसी अनुसार निगम भी ऐसे दावे कर रहा है। लेकिन किसान इन दावों को झुठलाते हुए खेतों में केवल 2 घंटे ही बिजली सप्लाई दिए जाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में मूंगफली बिजाई पर संकट आने की स्थिति खड़ी हो गई है। इन हालातों में आक्रोशित किसान सोमवार को ऊपनी 132 केवी जीएसएस पर एकत्र हुए और दिन भर जीएसएस को घेर कर बैठे रहे। इस दौरान किसानो ने जम कर नारेबाजी भी की लेकिन प्रशासनिक तथा निगम अधिकारियों तक उनकी आवाज नही पहुंची। ऐसे में किसानों में रोष बढ़ गया है और किसान उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। सोमवार को जीएसएस घेरने वाले किसानों में भंवरलाल गोदारा, नंदराम, हरिराम, उदाराम, रामनिवास, सुखराम, नरसाराम, मांगीलाल, प्रभुनाथ, जालूनाथ, गिरधारी, ख्यालीराम, सुरजाराम, काननाथ, भगवानाराम, सोहनराम, गोपालराम सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आज ही जुड़े क्षेत्र के एकमात्र न्यूज पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें अपने क्षेत्र की हर खबर से। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी जीएसएस पर किसानों ने लगाए नारे, मांगी बिजली।