






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2022। आए दिन स्प्रे से किसान लगातार काल का ग्रास बन रहें है। गांव धनेरू में एक और किसान का युवा पुत्र स्प्रे की चपेट में आकर प्राण गवां दिए है। महावीर पुत्र मालाराम लुहार निवासी धनेरू ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका 30 वर्षीय भाई मांगीलाल 10 नवंबर को खेत में स्प्रे कर रहा था। स्प्रे के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई और परिजन उसे पीबीएम लेकर पहुंचे। पीबीएम में ईलाज के दौरान 14 नवंबर की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।




