May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2024। क्षेत्र में मूंगफली की सीजन परवान है और ऐसे में एक काश्तकार के पैर तोड़कर खेत मालिक बाप बेटों द्वारा पिकअप भरकर मूंगफली ले जाने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। पूनरासर में सिद्धों के बास निवासी 35 वर्षीय रेवंतनाथ पुत्र पेमनाथ सिद्ध ने इसी गांव के ओंकारनाथ पुत्र सोहननाथ व ओंकारनाथ के पुत्र परमनाथ, रामनाथ व माननाथ के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई सावंरनाथ गांव की ही रोही में ओंकारनाथ के खेत में काश्त करता है। गत तीन फसल से इस खेत में सांवरनाथ व उसकी पत्नी ही काश्त कर रहें है। बुधवार रात वे लोग मूंगफली का खला निकाल रहें थे तभी अचानक रात करीब 11.30 बजे खेत मालिक बाप बेटे व एक दो अन्य जने खेत पर आए और मूंगफली ले जाने लगे। सांवरनाथ व उसकी पत्नी ने उन्हें रोका तो दोनों के साथ मारपीट करते हुए सावंरनाथ के दोनों पैर तोड़ दिए व उसकी पत्नी की लज्जा भंग की। आरोपी पिकअप भरकर मूंगफली ले गए। पीड़िता ने अपने जेठ को सूचना दी तो परिवादी ने मौके पर पहुंच कर सांवरनाथ को ट्रोमा सेंटर पीबीएम में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामनिवास को दी गई है।