






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरे अंचल में इस बार आमजन ने दीपोत्सव महापर्व का दुगुना उत्साह एवं आंनद लिया। इस बार धनतेरस भी 29 एवं 30 दो दिन मनाई गई एवं दीपावली भी 31 अक्टूबर व 1 नवम्बर को दो दिन मनाई गई। दोनों बड़े त्यौंहार दो-दो दिन मनाए जाने के कारण खुशियां भी दुगुनी देखी गई। धनतेरस, रूप-चौदस, दीपावली, गोर्वधन पूजा के बाद रविवार को भाई-दूज मनाने के साथ ही यह पंच-पर्वों वाला महापर्व पूर्ण हुआ। क्षेत्र में घरों में भाई-दूज पर बहिनों ने अपने भाईयों को तिलक लगा कर उनकी लंबी उम्र एवं कुशलता, सफलता की कामनाएं की वहीं भाईयों ने भी बहिनों को उपहार दिए। परंपरा के अनुसार यमद्वितीया की कहानी भी सुनी गई एवं भाईयों ने अपनी बहिनों के घर पहुंच कर भोजन किया। आप भी देखें क्षेत्र से भाई-दूज के विभिन्न फोटो।








