May 20, 2026
IMG-20220328-WA0030

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2022। क्षेत्र के गांव नारसीसर की रोही में किसान दुदाराम सियाग की ढाणी में रविवार शाम आग लग गयी। आग ने तेजी से फैलते हुए किसान परिवार का भारी नुकसान कर दिया। ढाणी में रखा 6 क्विंटल ग्वार, 26300 रुपए नगदी, एक जोड़ी चांदी की पायल व बिछुड़ी, सोने का लूंग सहित घरेलू सामान सहित रहवास को बनाए झोपड़े जलकर खाख हो गए। रविवार शाम हुई घटना में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारसीसर गांव की रोही में देराजसर निवासी खींयाराम के खेत को इसी गांव के दूदाराम सियाग ने काश्त के लिए ले रखा था। जब ढाणी में आग लगी थी तब सभी परिजन खेत में फसल की कटाई कार्य में जुटे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पटवारी रामचंद्र सिरू मौके पर पहुंचे व रिपोर्ट तैयार की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ढाणी में लगी आग में किसान परिवार को हुआ बड़ा नुकसान।