May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2024। गांव लखासर में एक काश्तकार किसान की ढाणी में अचानक आग लग जाने से काश्तकार का आशियाना जलकर खाख हो गया है। गुरूवार को धीरदेसर चोटियान में और आज गांव लखासर में ढाणी में आग लगने की घटना सामने आई  है। लखासर निवासी मूलसिंह पुत्र नत्थूसिंह इसी गांव के जगदीश के खेत में काश्त करते हुए परिवार सहित वहीं ढाणी बनाकर रह रहा था। आज सुबह ढाणी में आग लग गई और जब ढाणी से लपटें उठने लगी तो आस पास के खेतों से भी किसान पहुंचे। मौजूद सभी लोग पानी चला कर आग बुझाने के प्रयासों में लग गए। मूलसिंह ने बताया कि आग में उसके झोंपड़े में रखे कई हजार रूपए नगद, कुछ गहने और कपड़े, गृहस्थी का सामान जलकर स्वाहा हो गया है। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि गोविर्धन खिलेरी भी पहुंच गए है। खिलेरी ने प्रशासन को सूचना देते हुए किसान की मदद करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर की रोही में किसान मूलसिंह की ढाणी में लगी आग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राशन, कपड़े, बर्तन सहित गहने व नगदी भी जलकर खाख हो गए।