May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-15 at 22.19.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2025। गांव देराजसर में सरकारी स्कूल व संत आश्रम के बीच देराजसर गांव में घरेलू सप्लाई के लिए लगे ट्रांसफार्मर फाउडेंशन में गुरूवार दोपहर पौने दो बजे आग लग गई। यहां मौजूद कार्मिकों व ग्रामीणों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही की ट्रांसफार्मर ने आग नहीं पकड़ी और सभी सुरक्षित रहें। इससे करीब एक घंटे बिजली बंद रही जिससे ग्रामीण परेशान हुए। दिन में कई बार अघोषित कटौती की गई। ग्रामीणों ने गर्मी में लोड बढ़ने से बिजली उपकरणों के जल जाने की शिकायत भी की है। पूर्व सरपंच दानाराम भादू ने बताया कि यहां ट्रांसफार्मर जमीन पर रखें है और इस बाबत कई बार विभाग को इन्हें ठीक करने की लिखित व मौखिक सूचना दे दी गई है। ये नीचे रखे ट्रांसफार्मर हादसे को न्यौता जरूर दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने पाया तुरंत काबू, टला हादसा।