






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2023। समाज में आज सर्वाधिक पिछड़ा माने जाने वाला समाज सांसी समाज है और शिक्षा की दृष्टि से ये समाज बुरी तरह से पिछड़ेपन का शिकार है। परंतु सांसी समाज के युवक ने दिनेश ही नहीं वरन पूरे उदरासर गांव से पहले लड़के के रूप में आईआईटी कॉलेज मद्रास में चयन हासिल किया है। दिनेश के पिता पूर्णाराम सांसी भारतीय सेना की सीआरपीएफ में सेवारत है और बेटे की इस सफलता से वे प्रसन्न है। पूर्णाराम ने कहा कि पूरे समाज के लिए ये एक प्रेरणा है। एक ऐसे समाज में जिसमें शिक्षा का उजाला अभी तक पहुंचा ही नहीं और उसमें आईटीआई में चयन हासिल करके श्रेष्ठ इंजीयरिंग करना परिवार ही नहीं पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। पिता ने कहा कि हमारा परिवार चाहता है कि दिनेश पढ़ लिखकर देश की सेवा करें। गांव में ये चर्चा का विषय बन गया है और ग्रामीण दिनेश व उनके परिवार की सराहना करते हुए उसे बधाई दे रहें है। गांव के जागरूक युवा दुलदास ने प्रसन्नता जताते हुए बताया कि दिनेश की सफलता से गांव में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।




