May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2022। राजकीय अस्पताल में आने वाले मरीजों के फोन, नगदी व सामान चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थी। आज अस्पताल में एक युवती को जेब कतरते हुए पकड़ लिया गया है। ये युवती एक मरीज की जेब से रुपए चुराने का प्रयास कर रही थी और पकड़ी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है व युवती से पूछताछ की जा रही है। बता देवें इससे पूर्व भी महिला चोरों द्वारा भी वारदातें सामने आती रही है। गत दिनों भी पुलिस ने कालू की ओर जाने वाली बस से दो महिलाओं को थैले से सामान लेते पकड़ा था। इस खबर में आगे अपडेट के लिए जुड़ें रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ…

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस द्वारा युवती से पूछताछ की जा रही है।