May 19, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2025। क्षेत्र के गांव बाना से बदहवास हालात में परिजन एक 13 वर्षीय बालिका को लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचे है। बालिका की तबियत कीटनाशक के असर से बिगड़ी हुई है और चिकित्सकों ने बालिका का ईलाज प्रारंभ कर दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दवा समझ कर भूलवश बालिका ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। हैड कांस्टेबल देवाराम टीम के साथ मौके पर अस्पताल पहुंच गए है व मामले की जांच पड़ताल कर रहें है।