May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-01 at 20.11.19 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संघ, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा ताल मैदान के आशापुरा भवानी मंदिर में महानवमी को धूमधाम से नवरात्र संपन्न किया गया। समाज द्वारा भव्य जुलूस व कलश यात्रा निकाली गई। जुलूस में आकर्षक झांकियां सजाई गई। शिव ताडंव ग्रुप की नृत्य प्रस्तुति जुलूस में हुई व बलशाली हनुमान की झांकी भी साथ रही। इस दौरान महिलाओं व युवतियों ने कलश लिया व माता के भजनों पर जयकारे लगाए। जुलूस मंदिर से रवाना हुआ और रानी बाजार घास मंडी रोड होकर मुख्य मार्गों से मंदिर पहुंच कर पूर्ण हुआ। प्रतिदिन मंदिर परिसर में नौ दिन कीर्तन, प्रसाद वितरण व कन्या भोज के आयोजन संपन्न हुए। अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल ने सभी समाज बंधुओं का नवरात्र महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोगी बनने के लिए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिदिन सुबह शाम माता की विशेष आरती पूजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महानवमी पर निकाली मंदिर से भव्य झांकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झांकी में विभिन्न देवी देवताओं के सजाए स्वरूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सजाई देवी देवताओं की सुंदर झांकियां, महिलाओं ने लिए मंगल कलश।