May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2022। कस्बे में बुधवार दोपहर 12 बजे अपने घर से निकली युवती लापता हो गई है और युवती के दादा ने थाने पहुंच कर पोती को ढूंढने की गुहार थानेदार से लगाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि देवकिशन ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी पोती मीनाक्षी बुधवार दोपहर घर से निकली और काफी देर तक नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसे सभी जगह तलाश किया परंतु मीनाक्षी का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम के सुपुर्द कर दी गयी है।