May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2024। “द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024” का दो दिवसीय लोक सांस्कृतिक आयोजन मंगलवार रात श्रीकरणी हेरिटेज के प्रांगण में उल्लास के साथ संपन्न हुआ। जोश व उत्साह के साथ हजारों की संख्या में मातृशक्ति ने लोक पर्व का आनंद लिया व नवरात्रि के रंग में जमकर गरबा व डांडिया खेला गया। मंगलवार रात अतिथि तहसीलदार कुलदीप मीणा व एसआई मलकीत सिंह सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर डांडिया खनकाकर उत्सव प्रारंभ किया तो लोग डांडिया लेकर आरती में शामिल हो गए। मंगलवार रात यादगार आयोजन में कस्बे के सैंकड़ों संभ्रात परिवार गरबा खेलने पहुंचे। महोत्सव कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ और सफल आयोजन के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी व श्रीकरणी ज्वेलर्स के पवन धुपड़ ने सभी अतिथियों के साथ मातृशक्ति का आभार जताया। रात 9 बजे से 10.30 बजे तक ग्राउंड में कोई जगह शेष नहीं बची और गरबा खेलने वालों की हजारों में संख्या रही। ग्राउंड में गुजराती गरबा ऐसा साकार हुआ कि सैंकड़ो की संख्या में गरबा ड्रेस सहित राजस्थानी लहंगो में महिलाएं व युवतियां नजर आई। उनके साथ उनके परिवार के पुरूष भी गरबा कॉस्टयूम में खूब सज रहें थे। सभी ने मिल कर सामूहिक रूप स्नेह सम्मान के साथ एकता के सूत्र में बंधकर गरबा खेला। सैंकड़ों बच्चे भी गरबा उत्सव में पूरे रंग ढ़ंग में शामिल हुए। नन्हें मुन्नों ने जमकर गरबा डांडिया का आनंद आनंद लिया। हजारों हंसते मुस्कुराते चेहरों पर सांस्कृतिक उत्सव का जोश व उत्साह नजर आया। आयोजन में शामिल परिवारों ने श्रीडूंगरगढ़ का सबसे बड़ा आयोजन बताते हुए कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की है। मैजिक टच इवेंट द्वारा शानदार गुजराती गरबा की थीम पर प्रांगण को सजाया गया। समारोह में सहयोगी रहें भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई, किसान नेता तोलाराम जाखड़, सिद्ध समाज के अग्रणी युवा भगवाननाथ कलवानियां, युवा उद्यमी व समाजसेवी बृजलाल तावणियां, युवा उद्यमी हरिओम तावणियां, आड़सर के युवा उद्यमी अनिल जोशी का आभार जताया। समारोह में श्रीकरणी ज्वेलर्स के जगदीश धुपड़, राकेश ओला, विनोदगिरी गुसाई, भवानी तावणियां, योगेश तावणियां, कविता सोनी, योगेश्वरी सोनी सहित अतिथि मंच पर रहें। समारोह में गरबा क्वीन, बेस्ट गरबा ग्रुप, बेस्ट डांडिया ग्रुप, बेस्ट फेमिली, बेस्ट कपल, बेस्ट मेल डांसर, बेस्ट फीमेल डांसर, बेस्ट किड गर्ल, बेस्ट किड बॉय, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट इस्माइल, बेस्ट गरबा ड्रेस मेल, बेस्ट गरबा ड्रेस फिमेल, बेस्ट माँ बेटी जोड़ी, सेल्फी क्विन के पुरस्कार दिए गए। समारोह में सैंकड़ो लोगों ने अपने फोटो स्टूडियो से क्लिक करवाए, सभी लागे जो अपनी फोटो लेना चाहे वे बॉम्बे मॉल के पास चौधरी स्टूडियो में संपर्क कर सकते है। देखें महोत्सव के अद्भुत फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार कुलदीप मीणा व एसआई मलकीत सिंह सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माल्यार्पण कर किया नवदुर्गा देवी का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डांडिया खनकाकर अतिथियों ने किया उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक सूत्र में बंध गया सारा शहर, जमकर खेला डांडिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी हेरिटेज के प्रांगण में नवरात्र के अवसर पर हजारों की संख्या में शामिल हुई मातृशक्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमकर लगाए क्षेत्र के देवी देवताओं के जयकारे।