May 20, 2026
पत्नी ने शराब के नशे में मारपीट की शिकायत की तो पति ने थाने पहुंच कर मचाया उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। शराब का नशा व्यक्ति के स्वयं के तथा उसके परिवार की जिंदगी में नासूर बन जाता है और क्षेत्र में आये दिन देखने को भी मिलता है। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में भी ऐसा एक प्रकरण देखने को मिला है। लिखमादेसर निवासी 30 वर्षीया मुलीदेवी जाट ने मंगलवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने पहुंच कर अपने पति भगवानाराम जाट के खिलाफ परिवाद देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। मुलीदेवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ व उसकी बेटियों के साथ मारपीट करता है। पति रात को ही घर से बाहर निकाल देता है। मुलीदेवी की परिवाद पर बयान हो ही रहे थे कि आरोपी पति भगवानाराम भी थाने पहुंच गया और थाने में ही अपनी पत्नी पर आग बबूला होते हुए अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए मरने मारने पर उतारू हो गया। इस पर परिवाद की जांच कर रहे एएसआई बीरबलसिंह ने उसे शांति भंग के आरोप में धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के साथ आप पढें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली खबरें हर रोज सुबह केवल एक कॉलम में जिससे परेशानी के साथ नहीं सत्यता के साथ आप जानकारियों से जुड़ सकें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।