






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2024। हाइवे पर आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में गांव लिखमादेसर निवासी 27 वर्षीय युवक हरिराम पुत्र देवनाथ गोदारा सिद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हरिराम अपनी पत्नी विमला को बीएड की परीक्षा दिलवाने सींथल जा रहा था। हेमासर स्टैंड के आगे बीकानेर की ओर से आ रहें एक ट्रक ने हरिराम को कुचल दिया। हरिराम की मोटरसाइकिल ट्रक से टकराई और युवक ट्रक के नीचे जा गिरा। ट्रक का टायर उसके ऊपर से निकल गया और युवक ने वहीं दम तोड़ दिया। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हैड कांस्टेबल देवाराम मौके पर पहुंचे और देवाराम मामले की जांच कर रहें है। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने घायल विमला को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक सूचना में दोनों का वहां खड़े होने की जानकारी दी गई।
इकलौते बेटे की मौत से परिजन सदमें में, मचा कोहराम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिराम अपने पिता देवनाथ का इकलौता बेटा था। घर में जब उसकी दुर्घटना की खबर पहुंची तो माता पिता सहित परिजन अस्पताल की और दौड़े। पिता सदमे में है और माता व पत्नी के ह्रदय की चीत्कार से अस्पताल में हर कोई व्यथित हो गया है। विमला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है। हरिराम का करीब दो वर्ष पूर्व जोगलिया जेतासर की विमला महिया से विवाह हुआ था। घर का चिराग बुझ जाने से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव से परिवार के अनेक जानकारी भी अस्पताल पहुंच गए है व परिजनों को सांत्वना दे रहें है।
बस से जाने को कहा था, हेलमेट भी पहना था..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिजन व्यथित है और वे बार बार कह रहें है कि हरिराम जब सुबह पत्नी को लेकर घर से निकल रहा था तो बाइक पर जाने की बजाय बस से जाने की बात भी परिनजों ने कही थी। परंतु हरिराम ने हेलमेट पहनकर ध्यान से जाने की बात कहते हुए घर से रवाना हो गया। जब उसकी मौत हुई तब भी हेलमेट पहना था। ट्रक का टायर उसके ऊपर से गुजरा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हुई।







