May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2020। श्रीडूंगरगढ़ में मिले कोरोना संक्रमितों को जहां पहले उनके घरों में ही क्वारेंटाईन किया गया था वहीं अब प्रशासन ने स्तिथि की गंभीरता को देखते हुए सभी को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। ब्लाक सीएमएचओ डॉ श्रीमोहन जोशी ने बताया कि कस्बे के कालूबास स्थित तेरापंथ भवन उपरलो को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है एवं यहां पर 24 घंटे मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। सभी 15 संक्रमितों को यहां पर शिफ्ट कर दिया गया है। विदित रहे कि सभी संक्रमितों को घरों में ही रखने के बाद कस्बे के कई लोगों ने घरों में रखने के बजाए कोविड केयर सेंटर रखने की मांग भी की थी। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ जोशी ने बताया कि शुक्रवार को 151 लोगों के सैम्पल लिए गए है एवं पहले से आए संक्रमितों के निकट सम्पर्क में रहने वालों के यह सैम्पल होने के कारण संक्रमितों की संख्या बढने का अंदाजा लगाया जा रहा है व इसी कारण सभी को घरों में रखने के बजाए कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकीय निगरानी में रखने का निर्णय लिया गया है।