






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सोमाणी परिवार ने नेत्रहीन गौवंश के लिए जीव दया गौशाला में एक कक्ष का निर्माण करवाया तथा इस कक्ष का लोकार्पण आज गौशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोमाणी परिवार के सदस्यों ने किया। सोमाणी परिवार की श्रीमती चुन्नी देवी की ईच्छा पर उनके पुत्र शिवरतन महावीर प्रसाद, पवन सोमाणी द्वारा इस कक्ष का निर्माण करवाया गया। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री द्वारा गौपूजन करवाया गया व एक नेत्रहीन गाय को कक्ष में प्रवेश करवा कर कक्ष का उद्घाटन चुन्नी देवी ने पुत्रों व पुत्रवधुओं के साथ किया। गौशाला के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, पूर्व अध्यक्ष शोभाचंद आसोपा, मंत्री शिवरतन सोमाणी, उपमंत्री जगदीश स्वामी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी ने सोमाणी परिवार का आभार प्रकट किया। कक्ष उद्घाटन कार्यक्रम में हनुमानमल करनाणी, मालचंद बजाज, गिरधारी बिहाणी, नंदकिशोर सोमाणी, संतोष सोनी, संतकुमार मोहता, शिवभगवान मालपाणी, शिव करनाणी, मांगीलाल तापड़िया, संजू सोमाणी, जमनलाल सिखवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।



