May 19, 2026
WhatsApp Image 2026-05-18 at 20.06.28

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2026। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पेमाराम, राज्य संयुक्त सचिव सागर खाचरियावास तथा राज्य कमेटी सदस्य भागीरथ नेतड़ सोमवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां ट्रॉमा निर्माण संघर्ष समिति के धरने पर किसान सभा श्रीडूंगरगढ़ की ओर से प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। साथ ही टेऊ अटल सेवा केंद्र में भी स्वागत रखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, गिरधारी लाल जाखड़, मदन लाल प्रजापत, गौरव टाडा, प्रकाश गांधी, शौकीन काजी, बनवारी स्वामी, सीताराम नैण, शंकर लाल पूनिया, चुन्नीलाल टाडा, दानाराम प्रजापत, सोहन महिया, हुकमाराम जाखड़, गौरव शर्मा, प्रहलाद भांभू, लालूराम सारण, सीताराम खिलेरी, भंवर लाल प्रजापत, गणेश प्रजापत, मंगतूराम वाल्मीकि, आदुराम बाना, ओमप्रकाश लांबा, ऋषि नाथ, प्रेम प्रजापत सहित बड़ी संख्या में किसान सभा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पेमाराम के नेतृत्व में सभा सदस्य गांव सूडसर स्थित सोलर प्लांट पहुंचा, जहां प्लांट एवं जीएसएस का अवलोकन किया। मंडल ने वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर प्लांट से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली। मंडल को मिली जानकारी के अनुसार सदस्यों ने बताया कि करीब 750 एकड़ क्षेत्र में स्थापित यह सोलर प्लांट किसानों की जमीन 29 वर्ष की लीज पर लेकर लगाया गया है तथा यहां से करीब 200 मेगावाट बिजली उत्पादन कर राजस्थान सरकार को आपूर्ति की जा रही है। प्लांट में वर्तमान में लगभग 120 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें अलग-अलग तीन कंपनियों के माध्यम से ठेके पर रखा गया है। इनमें 70 से 80 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। वार्ता के दौरान सभा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्लांट निर्माण के दौरान करीब 80 प्रतिशत खेजड़ी के पेड़ों की कटाई की गई, लेकिन इसके बदले सूडसर राजस्व गांव में कहीं भी पौधारोपण नहीं किया गया। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में भी भारी अनदेखी की गई है। प्लांट में कार्यरत 120 कर्मचारियों में से सूडसर गांव के केवल 2 से 5 लोगों को ही रोजगार मिला है। किसान सभा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा सीएसआर फंड का एक रुपया भी गांव के विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया गया। इन तमाम मुद्दों को लेकर राज्य कमेटी बैठक कर आगे की रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी। यहां पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, राज्य संयुक्त सचिव सागर खाचरियावास, राज्य कमेटी सदस्य भागीरथ नेतड़, बीकानेर जिला सचिव अशोक शर्मा, तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल जाखड़, गौरव टाडा, मुकेश ज्याणी, लालाराम सारण, तेजाराम नाहर, दानाराम प्रजापत, प्रहलाद भांभू, दौलतराम मेघवाल, सत्तू नाथ सिद्ध, कैलाश बारूपाल, मामराज महिया, सुरेश बाजिया, सीताराम खिलेरी, पेमाराम नायक तथा निजी शिक्षण संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू सहित अनेक किसान नेता उपस्थित रहे। राज्य कमेटी का ये प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लाखूसर, करनीसर भाटियान सहित जिले के विभिन्न सोलर प्लांटों का भी दौरा भी करेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल का धरना स्थल पर किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडल सदस्यों ने सूडसर सोलर प्लांट का अवलोकन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कंपनी अधिकारियों से वार्ता में ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने की मांग रखी।