May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-25 at 20.54.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2025। गांव शेरूणा में नारसीसर रोड़ पर स्थित संत रामानंद गिरी महाराज द्वारा गायत्री तपोवन के तत्वाधान में पांच दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की शुरूआत शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुई एवं 29 अप्रैल को समापन होगा। इस मौके पर आश्रम के लिए 1 बीघा भूमि दान करने वाले नारायण राम पुत्र फुसाराम ढ़ाल का अभिनंदन किया गया एवं भूमि पूजन किया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, उपसरपंच भागुनाथ, राजेश भादू विशिष्ट अतिथि रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में गायत्री तपोवन हरिद्वार से आए संत सम्पतराज महाराज, धनजंय महाराज, बलदेव महाराज, जोधपुर से रामेश्वरानंद तीर्थ महाराज का सानिध्य रहा। इस दौरान स्वरूपदेसर सरपंच उदाराम, जालबसर दानाराम, तेजाराम, पेमाराम, रेखाराम, गणेशाराम, लिच्छुराम, मदन, बीबरलराम, मांगीलाल, अर्जुनराम, प्रभुराम, श्रीराम, लिछमणराम भी अतिथि रूप में एवं बेगाराम ढाल, मांगीलाल बरोड़, ओमाराम बरोड़, चेतनराम भूंडन, नारायण ढ़ाल, टिकूराम, नत्थाराम ढाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चेतनराम एवं ओमाराम ने आभार जताया व इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने संतों के सानिध्य से ही समाज में शांति एवं धर्म की प्रतिस्थापना रहने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संतों के सानिध्य में हुआ अतिथियों का सम्मान।