







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2026। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर हुई कार व ट्रक की टक्कर में आखिरी जिंदगी भी मौत से हार गई। देर रात पीबीएम ट्रॉमा में भर्ती 2 साल की तनवी पुत्री संदीप ने भी दम तोड़ दिया। गमजदा परिजन छह शवों को लेकर अपने गांव जा रहें थे और रात 2.30 बजे उन्हें यशवी की मौत की सूचना मिली। इस दुर्घटना में यशवी की बहन तनवी ने दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था। विदित रहें स्विफ्ट कार में सवार सीनियर अकाउंटेंट पद से रिटायर्ड ओमप्रकाश विश्नोई, उनकी पत्नी सोरमादेवी, बेटी प्रमिला, दो दोहितियां खुशी व तनवी, एक पोता रोनित ने सोमवार को ही दम तोड़ दिया। एक ओर दोहिती यशवी की मौत से कार सवार एक ही परिवार के सभी 7 सदस्य काल कलवित हो गए है।
जिलाकलेक्टर निशांत जैन भी सोमवार शाम पीबीएम आईसीयू में पहुंचे और घायल की जानकारी ली। ट्रॉमा प्रभारी डॉ एलके कपिल ने उन्हें मासूम के सिर में आई गम्भीर चोट की जानकारी दी। डॉ ने बताया कि बच्ची की स्थिति गम्भीर थी उसे वेंटिलेटर पर लिया गया व ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के एडवोकेट अनिल धायल, द्वारका प्रसाद सैन, एडवोकेट ओमप्रकाश मोहरा भी जनसुनवाई छोड़कर अस्पताल पहुंचे और घटना पर शोक जताया। विदित रहें घटना के बाद पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया और लोगों ने छह मौतों पर शोक जताया। कई लोगों ने घायल बालिका के लिए प्रार्थनाएं भी की। ट्रॉमा निर्माण की मांग भी जनसुनवाई में गूंजी और कई लोगों ने इन मौतों का हवाला भी दिया।
अपनो के शव देखकर बिलख उठे परिजन, ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार दोपहर को हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में परिजनों ने ट्रक चालक की लापरवाही के आरोप लगाए। मताना गांव से शव लेने मृतक ओमप्रकाश विश्नोई के दो भाई रामचंद्र व कृष्ण कुमार और बेटे सुरेंद्र सहित पूरा परिवार पहुंचा। सुरेंद्र ने पुलिस को रिपोर्ट दी। अपनो के छह शवों को देखकर परिजन बिलख उठें। आस पास मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें सांत्वना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे और रात करीब 9.30 बंसी स्वामी की एम्बुलेंस व बोलेरो में छह शव लेकर परिजन रवाना हुए।



अपनो के शव देखकर बिलख उठे परिजन, ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार दोपहर को हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में परिजनों ने ट्रक चालक की लापरवाही के आरोप लगाए। मताना गांव से शव लेने मृतक ओमप्रकाश विश्नोई के दो भाई रामचंद्र व कृष्ण कुमार और बेटे सुरेंद्र सहित पूरा परिवार पहुंचा। सुरेंद्र ने पुलिस को रिपोर्ट दी। अपनो के छह शवों को देखकर परिजन बिलख उठें। आस पास मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें सांत्वना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे और रात करीब 9.30 बंसी स्वामी की एम्बुलेंस व बोलेरो में छह शव लेकर परिजन रवाना हु



