May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-25 at 21.19.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवबंर 2023। पूरे अंचल में देर तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही व अब मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। तीनों बड़ी पार्टियों के तीनों नेता पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यालय पहुंचे और उनके समर्थकों ने जबरदस्त उत्साह के साथ नारेबाजी की। तीनों नेताओं के समर्थक लाल बत्ती लाने के नारे लगा रहें है। वहीं भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत के कार्यालय में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे है और नारेबाजी के साथ जोश व उत्साह प्रकट कर रहें है। कांग्रेस कार्यालय में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे व जबरदस्त ढंग से नारेबाजी की। कांग्रेस नेता मंगलाराम गोदारा ने सभी समर्थकों व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी का आभार जताया। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के कार्यालय में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे व जमकर नारेबाजी की है। तीनों ही जगहों पर विश्लेषकों चुनावी समीकरण की चर्चाएं व जोड़ तोड़ जारी है। तीनों ही नेताओं ने समर्थकों का सहयोग के लिए आभार जताया और क्षेत्र की पूरी जनता का शांतिपूर्ण मतदान के लिए आभार जताया। बता देवें इस विधानसभा चुनाव में समीकरण गोलमाल होने से तीनों ही नेताओं के कार्यकर्ताओं में जीत के लिए उत्साह व जोश नजर आ रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में चुनाव पूर्ण होने पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने जताया कार्यकर्ताओं व समर्थकों का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलाराम गोदारा के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने सभी समर्थकों व कार्यकर्ताओं का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के कार्यालय में पहुंचे कार्यकर्ता, हो रही है चर्चाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया के कार्यालय में जुटे समर्थक, महिया ने जताया सभी का आभार।