






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2025। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल नृत्य प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को पहले दिन प्ले क्लास से लेकर तीसरी कक्षा के तक के नन्हें मुन्नों ने सज धज कर प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने राजस्थानी, हरियाणवी, वॉलीवुड सहित शिव ताडंव, राम गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। सभी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी व लेखिका विद्या बाहेती ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी कक्षाओं में ए, बी व सी ग्रेड में विजेताओं के नामों की घोषणाएं की गई। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य सुनीता कौशिक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने सभी का आभार जताते हुए। सभी कक्षाओं के शत प्रतिशत बच्चों को मंच पर आकर किसी न किसी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने की प्रेरणा दी। कौशिक ने स्कूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे क्षेत्र में बच्चों के लिए कोडिंग की कक्षा लगाने वाला एजीमिशन पहला स्कूल बन गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कार्यक्रम व आयोजन किए जाते है जिससे विद्यार्थी शिक्षा के इतर भी विभिन्न क्षेत्रों में समायोजन सीखते है। कार्यक्रम का संचालन अंबिका जैन व सुमन कुमारी ने किया। समारोह में सहयोगी के रूप में पूरा विद्यालय स्टाफ सक्रिय रहा। बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।










