May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2021 बिजली विभाग की लापरवाही से बेजुबानों की जान पर बन आई है और किसान माथा पिट कर लाखों के नुकसान तले दब गया है। कल श्रीडूंगरगढ़ में एक बैल ने करंट से दम तोड़ा और आज गांव सोनियासर में जीएसएस से 11 हजार की लाइन से करंट मौत बनकर उतरा और चार भैंस एक गाय, एक मोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेरासर निवासी किसान सुगनाराम दुसाद बापेऊ रोही में स्थित खेत से चरा कर अपने गांव ले जा रहा था। गांव के ईश्वर राम ने बताया कि रास्ते से पिकअप आई तो रास्ते से टले और 10-12 साल के दो बच्चे जो करंट लगने से पीछे दौड़े परन्तु जानवर मौके पर ही मारे गए। ग्रामीणों में घटना से रोष है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है।