May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में दशहरा मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर की धूम मची है। बुधवार को आज मेले का विधिवत प्रारम्भ उद्योगपति व समाजसेवी मोहनलाल सिंघी ने गणेश पूजन के साथ किया। सिंघी ने पूजन कर कहा कि मेला रोजगार और मनोरंजन का प्रमुख साधन है। कोरोना के तीन साल बाद इस मेले का आयोजन क्षेत्र में उत्साह का संचार कर सकेगा व बच्चों को इससे काफी आंनद का अनुभव होगा। सिंघी के साथ बजरंग सोमाणी व राजू हीरावत रहें। मेला आयोजक सुनील शर्मा ने सिंघी को फूलमाला पहना कर स्वागत किया व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सिंघी ने मेला घूम कर दुकान मालिकों से बातचीत भी की। शर्मा ने बताया कि मेले में क्षेत्रवासियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए है। फूड कोर्ट में चाइनिज, साउथ इंडियन के साथ फास्ट फूड की रेंज उपलब्ध है। शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में मेले में सुबह 10 बजे से रौनक प्रारम्भ हो जाती है व शाम 8 बजे तक शॉपिंग के साथ खाना पीने का लुफ्त नागरिक उठाते है।