May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2021। क्षेत्र में एक ओर बिना दहेज लिए विवाह संपन्न करवाने वाले अनेक परिवार समाज मे अच्छी पहल कर एक मिसाल पेश कर रहें है वहीं दूसरी ओर दहेज के लालच में महिलाओं को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने के मामले भी सामने आ रहें है। ऊपनी निवासी बख्तावर राम जाट की पुत्री रामकन्या ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करवाया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि रामकन्या ने अपने पति हीराराम, सास रामी देवी, ननद मंजूदेवी, मांगूराम नायक निवासी ढढेरु, बीदासर तथा ननदोई महेंद्र जाट, श्रवण वाल्मीकि निवासी राजलदेसर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व पुत्र को जन्म नहीं देने पर ताने देने का आरोप लगाया है। रामकन्या का विवाह 24 फरवरी 2012 में हुआ व उसे 8 वर्ष, 7 वर्ष, 3 वर्ष की तीन पुत्रियों के साथ आरोपियों ने 12 नवंबर 2021 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।