May 20, 2026
dfddfdf

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2021। जिलाकलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ दौरे के दौरान उपखण्ड अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन को मिले तथा लोगों की प्रत्येक वाजिब समस्या का त्वरित समाधान हो, इसके मद्देनजर अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने संपर्क पोर्टल, घर-घर औषधि योजना, मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट ली। साथ ही कोविड की तीसरी संभावित लहर से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करें तथा अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। जिलाकलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने, प्रशासन शहरों के संग अभियान की पूर्व तैयारी करने, जल जीवन मिशन अभियान की नियमित समीक्षा करने, श्रीडूंगरगढ़ में बन रहे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निर्माण आगामी पंद्रह दिनों में करवाने तथा यहां स्वीकृत महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन की कार्रवाई की प्रगति की रिपोर्ट भी ली। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी दिए ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर को श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन द्वारा नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, सफाईकर्मियों की भर्ती, शहर में बरसाती पानी निकासी व ड्रेनेज समस्या, सफाई ठेके में अनियमितताओं तथा शहर में बन रही बेतरतीब व बिना मापदंड की सड़कों के घटिया निर्माण करने, विद्युत विभाग द्वारा शहर में लगे लोहे के खम्भों को बदलने की शिथिलता, बिजली बिलों के अनियमित वितरण की शिकायतों के साथ कस्बे में दुर्घटनाओं को न्योता देते ढीले लटकते बिजली के तारों को दुरूस्त करने, जलदाय विभाग द्वारा पानी वितरण प्रणाली को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा विभाग द्वारा अपने चहेतों को लीकेज के ठेके देने एवं गाँव तथा शहरों में सबमर्सिबल मोटर पम्पो मरम्मत और वितरण के घपलों का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिए गए। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष ललितसिंह ओड, तहसील अध्यक्ष श्रवणसिंह पुन्दलसर, जिला महासचिव कन्हैयालाल गोदारा, पवन बुटन, विमल शर्मा, कोजाराम रेगर, बाबुलाल रेगर, विनोद माली, दीपिका सोनी, यशोदा सिद्ध, लक्ष्मी सुथार, ज्योति सोनी, रामभगत भार्गव, दीपू भार्गव, रेवंतसिंह आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में युवाओं ने जिलाकलेक्टर का स्वागत किया।