June 2, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2026। क्षेत्र के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम के ए.जी. मिशन इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक बेहतर शैक्षणिक अवसर देने के उद्देश्य से मेगा ओलंपियाड-2026 का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। परीक्षा में कक्षानुसार पाठ्यक्रम के आधार पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे तथा परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल रहेंगे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनीश कौशिक ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को एक करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति, प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्कूटी, साइकिल एवं टैबलेट जैसे आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
डॉ कौशिक ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 90 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर 80 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर 70 प्रतिशत, चौथे से दसवें स्थान तक 50 प्रतिशत तथा 11वें से 100वें स्थान तक रहने वाले विद्यार्थियों को 20 प्रतिशत तक शिक्षण शुल्क में छूट दी जाएगी। वहीं परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को नए प्रवेश पर 10 प्रतिशत शुल्क छूट का लाभ मिलेगा। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क छूट का लाभ केवल विद्यालय में नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा तथा यह योजना निर्धारित नियम एवं शर्तों के अधीन होगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी व अभिभावक 8306046211 पर संपर्क कर सकते है।
सीबीएसई में प्रवेश प्रारंभ, अभिभावकों से की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इसी सत्र से विद्यालय में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षाएं भी प्रारंभ की जा रही हैं। इन कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो गए है। प्रबंधन ने बताया कि नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ देने के लिए ही विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से सीबीएसई में पढ़ने के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक राष्ट्रीय राजमार्ग-11, झंवर बस स्टैंड, श्रीडूंगरगढ़ में स्थित स्कूल परिसर में पहुंच कर संपर्क कर सकते है।