June 2, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में बने पुस्तकालय में मंगलवार को एडीजे सरिता नौशाद के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़ सहित बार संघ के वकील शामिल हुए। कार्यक्रम में बार संघ ने फूलमालाओं, शॉल और साफा पहना कर उनका सम्मान किया व माँ सरस्वती की मूर्ति स्मृति चिह्न के रूप में दी। एडीजे सरिता नौशाद ने सभी का आभार जताते हुए श्रीडूंगरगढ़ के लोगों का भले लोग कहा। उन्होंने कहा कि न्यायिक सेवा के इस सफर में श्रीडूंगरगढ़ में मिला स्नेह व सम्मान सदैव मेरी स्मृति में रहेगा। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह, श्यामसुंदर आर्य, ओमप्रकाश पंवार, मोहन सोनी, बार संघ अध्यक्ष ललित मारू, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, अनिल धायल, गोपीराम जानू, मोहन नाथ, पंकज पंवार, सोहन नाथ सिद्ध, ओमनाथ, पूनमचंद मारु, रणवीर राठौड़, बाबूलाल दर्जी,  केके पुरोहित, रामलाल नायक, बृजेश पुरोहित, राजीव आत्रे, साजिद खान, बजरंग तावणीयां, ओमप्रकाश मोहरा, बजरंग चोटिया, अबरार अहमद, राधेश्याम दर्जी, प्रवीण पालीवाल, महेन्द्र मोटसरा, जितेंद्र स्वामी, ओमप्रकाश बारोटिया, बृजलाल बारोटिया, नारायण जोशी, ओमप्रकाश मिडल, रामुसिंह, राजूराम जाखड़, गौरव टाडा, जगदीश बाना सहित अनेक वकील मौजूद रहें।