May 20, 2026
IMG-20210727-WA0027

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2021। आज सुबह पहली खुशखबरी टोक्यो में चल रहे ओलंपिक से देशवासियों के लिए आई है। यहां 41 साल के बाद देश हॉकी में ब्रॉन्ज जीत पाया है। पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारत ने 1980 में मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। आज इस मैच में जर्मनी ने शानदार शुरुआत की थी। उसने खेल की शुरुआत में दूसरे ही मिनट में गोल कर दिया था। पहले क्वॉर्टर में एक गोल की बढ़त बनाए रखने के बाद दूसरे क्वॉर्टर में भारत ने गोल करके अपना खाता जरूर खोला था। लेकिन इसके बाद जर्मनी ने बैक टू बैक 2 गोल करके भारत को दबाव में ला दिया था।