May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-07-31 at 20.45.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तो जालबसर में सड़क लोकार्पण कर लौट गए परन्तु श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव गांव में नई चर्चाएं छोड़ गए। पहली चर्चा सांसद के कार्यक्रम में विपरीत विचारधारा के कॉमरेड विधायक गिरधारीलाल महिया को मिले सम्मान की रही। हर गलियारे में भाजपाइयों के बीच महिया के बैठने की चर्चा सुनाई दे रही है। वहीं दूसरी बड़ी चर्चा मंत्री जी के स्वागत में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के पहुंचने की भी हो रही है। दोनों के बीच कुछ समय से थोड़ी दूरी सबके सामने रही परन्तु शनिवार को सबकुछ सामान्य होना दिखाया गया है। परन्तु राजनीति के विश्लेषक इसे दूरियां कम होना नहीं वरन पिछले कुछ समय से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष प्रकट नाराजगी की मजबूरी भी बता रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में एक खेमा जो जिलाध्यक्ष जी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के प्रयासों में जुटें है उन्हें साधने का प्रयास भी इसे जाना माना जा रहा है। चर्चा है कि ये गुट भाजपाई सासंद के सामने नाराजगी जाहिर करने का मन बना चुके थे परंतु जिलाध्यक्ष ने पहुंच कर उन सभी पर विराम लगाया। मंत्री जी द्वारा भी स्वयं को गुटबाजी से अलग दिखाते हुए सभी नेताओं से घुल मिल कर मिला गया और इससे उनकी छवि की चमक बढ़ी। वहीं जनता उनसे कई घोषणाओं की आस लगाए बैठी थी परन्तु जनता के हाथ लगी निराशा भी चर्चा में है।