May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2022। समाज में अपराध के विभत्स चेहरे अब छोटे छोटे गांवो में भी सामने आने लगे है। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव में पिता के चचेरे भाई ने नाबालिग 13 वर्षीय भतीजी के साथ कुकर्म किया। बालिका के पिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग की है। पॉक्सो एक्ट में दर्ज मामले की जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई कर रहें है। विश्नोई ने बताया कि किसी विवाह समारोह के दौरान बालिका के साथ फोटो खिंच लेने के बाद आरोपी ने उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर बालिका के कपड़े उतार कर उसके साथ कई बार शर्मनाक हरकतें की। बालिका के गुमसुम रहने व रोते रहने के कारण परिजनों को शक हुआ। माता व पिता द्वारा पूछे जाने पर बालिका ने अपनी माता को सभी बात बताई। पिता ने कहा कि पारिवारिक मामला होने के कारण वे करीब तीन माह चुप रहें। परंतु अब आरोपी ने बालिका के पिता को बालिका को उठाकर लेजाने के लिए धमकाया तो पिता ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विश्नोई ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।