






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2022। क्षेत्र के गांव कुंतासर में सरकारी बालिका विद्यालय का सपना संजोए बालिकाओं के अभिभावकों को आज राहत मिली है क्योंकि अब वे अपनी बेटियों की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा गांव में ही पूरी करवा सकेंगे। गांव में स्वामी वेदप्रकाश ब्रह्मचारी बालिका विद्यालय समिति ने संस्था का पंजीकरण करवा भवन का निर्माण करवाया परन्तु करीब 10 वर्ष संघर्ष के बाद भी विद्यालय स्वीकृत नहीं हो पाया। ग्रामीण जयपुर पहुंचे व विधायक गिरधारीलाल महिया ने उनकी डिजायर शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला के सामने रखी। कल्ला ने तुरंत विभाग को कुंतासर में बालिका विद्यालय खोलने के आदेश दिए और विभाग ने स्वीकृति जारी कर दी। ग्रामीणों ने जयपुर आवास पर विधायक को फूलमालाएं पहना कर आभार जताया।
शेरुणा में ग्रामीणों ने खेली विजय होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नारसीसर- कुचौर मार्ग पर अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए संघर्षरत ग्रामीणों ने गहलोत की घोषणा के बाद होली खेली। ग्रामीणों ने संघर्ष विजय पर एक दूसरे को रंग लगाया व मुंह मीठा करवाया। शेरुणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ ने विधायक गिरधारी लाल महिया का ग्रामीणों की ओर से आभार प्रकट किया।श्रीडूंगरगढ़, शेरुणा, कुंतासर सहित अनेक गांवो से विधायक का आभार जताया गया है।






